अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के यात्री की हृदयगति रुकने से मौत

On: May 22, 2025 4:55 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आए एक श्रद्धालु की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। मृतक यात्री की पहचान कर्नाटक, बेंगलुरु निवासी 59 वर्षीय सी. पी. रमेश के रूप में हुई है, जो 16 मई को अपने मित्रों के साथ इस धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

यात्रा के पहले चरण में उन्होंने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए और फिर 20 मई को गंगोत्री पहुंचे। यहीं उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तत्काल उत्तरकाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बुधवार सुबह जब उन्हें एम्बुलेंस से ऋषिकेश ले जाया जा रहा था, तभी कण्डीसौड़ के पास उनकी तबीयत अचानक और बिगड़ गई। तेज सीने के दर्द के चलते उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना छाम के पुलिस उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भरकर उनके पुत्र और मित्रों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है। इस घटना से श्रद्धालुओं और उनके साथियों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, तीन दिवसीय गोपनीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नागपुर में सनसनीखेज वारदात: वायुसेना अधिकारी की पत्नी से रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण; तांत्रिक क्रियाओं का भी आरोप

विकासनगर हत्याकांड: पानी के विवाद में भाजपा नेता का कत्ल, हिंसा के बाद 25 मुस्लिम परिवार पलायन को मजबूर, मस्जिद में लगा ताला

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: देहरादून समेत 8 जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’, भीषण गर्मी से मिली राहत

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

Leave a Comment