दून से मसूरी की ऊंचाइयों तक, रोपवे बनाएगा रास्ता आसान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दून से मसूरी की ऊंचाइयों तक, रोपवे बनाएगा रास्ता आसान

On: May 15, 2025 9:20 AM
Follow Us:

उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना अब आकार लेने लगी है। पर्यटन के लिहाज़ से बेहद अहम इस परियोजना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। देहरादून के पास स्थित पुरकुल गांव में रोपवे का लोअर टर्मिनल बन चुका है और अब दूसरी मंज़िल का कार्य शुरू हो गया है। वहीं मसूरी के गांधी चौक में अपर टर्मिनल का निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुका है। सड़क मार्ग से मसूरी पहुंचने में जहां दो से तीन घंटे का समय लगता है, वहीं इस अत्याधुनिक रोपवे के जरिए यह सफर केवल 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

पर्यटन सीजन में देहरादून से मसूरी तक भारी ट्रैफिक जाम और पार्किंग की दिक्कतें आम बात हैं। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना की नींव रखी। मसूरी स्काइवार कंपनी को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह रोपवे न सिर्फ यात्रा को छोटा और सुगम बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम होगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रोपवे का लोअर टर्मिनल पुरकुल गांव में बनाया जा रहा है, जहां 10 मंज़िला विशाल पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। यहां एक साथ दो हज़ार से अधिक वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी। साथ ही, पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया, शौचालय और विश्राम स्थल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं। वहीं मसूरी टर्मिनल तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग (एप्रोच रोड) भी तैयार कर लिया गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह रोपवे परियोजना केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया की भी सबसे बड़ी रोपवे परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। कुल 26 टावरों में से 11 की नींव डाली जा चुकी है और शेष पर कार्य जारी है। यह रोपवे देहरादून और मसूरी के बीच की 33 किमी की दूरी को घटाकर महज 5.5 किमी कर देगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो वर्ष 2026 के अंत तक यह सपना साकार हो जाएगा और पर्यटन को एक नई उड़ान मिलेगी।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की परमाणु क्षमता पर सवाल, राजनाथ सिंह ने उठाई वैश्विक निगरानी की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment