अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Nanital:मुख्य कोषाधिकारी और लेखाकार 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

On: May 10, 2025 7:46 AM
Follow Us:

नैनीताल। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीताल के मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा और लेखाकार बसंत कुमार जोशी को 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत कोर्ट में कार्यरत कर्मचारियों के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के एवज में मांगी गई थी।

शिकायत के अनुसार, नैनीताल कोर्ट में कार्यरत एक कर्मचारी ने विजिलेंस को सूचित किया था कि उसे और उसके पांच अन्य सहयोगियों को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) योजना का लाभ मिलना था। इसके लिए नियमानुसार तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, जिसमें मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा भी शामिल थे।

कमेटी के दो अन्य सदस्यों ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए थे, लेकिन मुख्य कोषाधिकारी की ओर से जानबूझकर प्रक्रिया को रोक कर रखा गया। इसी बीच कोषागार में कार्यरत लेखाकार बसंत कुमार जोशी ने संबंधित कर्मचारी को फोन कर कार्यालय बुलाया और बताया कि कोषाधिकारी प्रत्येक कर्मचारी से 50-50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। बातचीत के बाद 1.20 लाख रुपये में मामला तय हुआ।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने सीओ विजिलेंस की अगुवाई में एक ट्रैप टीम का गठन किया। शुक्रवार को जब कर्मचारी बताई गई राशि लेकर कोषाधिकारी कार्यालय पहुंचा, तो विजिलेंस टीम ने छापा मार कर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस उपाधीक्षक अनिल मनराल ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढें- देहरादून ऑटो यूनियन की देशभक्ति भरी पहल, ड्यूटी पर जा रहे सैनिकों को मिलेगी मुफ्त ऑटो सेवा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment