अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: पथरीबाग विद्युत उपकेंद्र की लाइन में मरम्मत कार्य शुरू, 10 मई तक रोजाना सात घंटे बिजली बाधित रहेगी

On: May 6, 2025 8:33 AM
Follow Us:

देहरादून। पथरीबाग स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन में मरम्मत और निर्माण कार्य मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहा है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 10 मई तक शटडाउन की घोषणा की है। इस दौरान देहराखास, पथरीबाग समेत कुल 22 क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में सुधार कार्य किए जाएंगे। मरम्मत के चलते 11 केवी फीडर देहराखास से जुड़े क्षेत्रों — जैसे देवऋषि एनक्लेव, आशीर्वाद एन्क्लेव, वसुंधरा एन्क्लेव, त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, पटेलनगर थाना, साईंबाबा एन्क्लेव आदि — में रोजाना निर्धारित समय पर बिजली की कटौती होगी।

इसके साथ ही, नारायण विहार फीडर से जुड़े ओम सिटी, पाम सिटी, अवंतिका विहार, कारगी रोड, कारगी चौक, आदर्श विहार, बहुगुणा कॉलोनी, टीएचडीसी कॉलोनी और विद्या विहार जैसे इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं, पथरीबाग फीडर से जुड़े ग्रीन सिटी सहित अन्य रिहायशी क्षेत्रों में भी मरम्मत कार्य के दौरान बिजली बाधित रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढें- केदारनाथ धाम में डीजे पर डांस करना पड़ा महंगा, धार्मिक मर्यादा भंग करने पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment