हल्द्वानी में मासूम का अपहरण: महिला से नाराज़ युवक ने पांच साल के बच्चे को किया अगवा, पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में मासूम का अपहरण: महिला से नाराज़ युवक ने पांच साल के बच्चे को किया अगवा, पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया

On: May 1, 2025 5:30 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने निजी रंजिश के चलते एक मासूम बच्चे को अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक महिला के साथ कुछ समय से रह रहा था, लेकिन महिला बाद में उसे छोड़कर अपने घर लौट गई। इसी बात से नाराज़ होकर युवक ने महिला के पांच साल के बेटे को टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया।जब बच्चा काफी देर तक नहीं लौटा, तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद आरोपी युवक ने महिला को फोन कर धमकी दी कि अगर वह उसके पास वापस नहीं आई, तो वह बच्चे को जान से मार देगा। डर के मारे महिला ने पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक योजना बनाई। महिला को युवक के बताए स्थान पर भेजा गया, लेकिन सुरक्षा के लिए पुलिस टीम आसपास तैनात रही। जैसे ही युवक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मासूम बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया।पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:नैनीताल के बनभूलपुरा में हिंसा: मासूम की मौत के बाद हालात बिगड़े

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment