अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“रुड़की में पकड़े गए 41 संदिग्ध, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस ने बस में बैठाकर भेजा थाने”

On: April 30, 2025 4:36 PM
Follow Us:

कलियर : हरिद्वार ज़िले के कलियर क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस ने एक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। एसपी देहात शेखर सुयाल के नेतृत्व में हुए इस ऑपरेशन में किरायेदारों और घरेलू सहायकों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 547 लोगों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 41 संदिग्ध सही जानकारी नहीं दे सके, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लेकर रोशनाबाद पुलिस लाइन भेजा गया है, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

तीन सीओ और भारी पुलिस बल तैनात

इस अभियान में सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर नताशा सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ PAC जवानों ने हिस्सा लिया। सुबह होते ही कलियर क्षेत्र की दुकानों, मकानों, झोपड़पट्टियों, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउसों पर छापेमारी शुरू की गई। वहां रह रहे किरायेदारों और नौकरों का दस्तावेज़ों के आधार पर सत्यापन किया गया।

झूठी जानकारी देने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान कई लोग पुलिस को भ्रामक जानकारी देते पाए गए और कोई वैध दस्तावेज़ भी नहीं दिखा सके। ऐसे 41 लोगों को एक बस में भरकर पुलिस लाइन रोशनाबाद ले जाया गया, जहाँ उनसे गहन पूछताछ हो रही है। पुलिस का मानना है कि कुछ संदिग्धों की गतिविधियाँ असामान्य थीं।

सत्यापन न कराने वालों पर एक लाख का जुर्माना

इस दौरान पुलिस ने करीब एक लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि बिना सत्यापन के कोई भी मकान मालिक अपने यहाँ किरायेदार या नौकर न रखे। यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

पुलिस की अपील: नागरिक करें सहयोग

एसपी देहात ने जनता से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सहयोग करें। सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- देहरादून में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में उमड़ी भीड़, मंच पर अफरा-तफरी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइल चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rampur Tiraha Kand 32nd anniversary as CM Pushkar Singh Dhami pays tribute to Uttarakhand movement martyrs

Rampur Tiraha Kand: 32वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- शहीदों के सपनों का बनाएंगे उत्तराखंड

​Roorkee Accident News: मलकपुर चुंगी पर नशे में धुत कार चालक ने मचाया तांडव, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

​Uttarakhand Statehood Martyrs: देहरादून में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​DBS College Student Clash: देहरादून के डीबीएस कॉलेज में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर मारपीट और अपहरण का आरोप

​”महा वीकेंड” पर पर्यटकों की भारी भीड़ से मसूरी पैक: लंबा जाम लगा, देहरादून पुलिस ने जारी किया Mussoorie Traffic Plan

​Lucknow Murder Case: 17 साल के नाबालिग ने रिंच से वार कर ली मां की जान, फिर पुलिस को कॉल कर बोला- ‘मर्डर कर दिया है, आ जाओ’

Leave a Comment