अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मोथरोवाला फ्लाईओवर के पास स्कूटी चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद

On: April 29, 2025 7:18 AM
Follow Us:

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की स्कूटी बरामद की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कमल सिंह सजवान, निवासी पशुपति एन्क्लेव नेहरूग्राम, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी रिस्पना पुल के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सुराग जुटाए। जांच के आधार पर रविवार देर रात पुलिस ने मोथरोवाला फ्लाईओवर के समीप से आरोपी सूरज सिंह भंडारी, निवासी शांति विहार रायपुर, को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर मौके से दो अन्य स्कूटी भी बरामद की गईं। आरोपी ने चोरी के बाद स्कूटी की नंबर प्लेटें तोड़कर फेंक दी थीं ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस अब बरामद स्कूटरों के चेसिस नंबर के आधार पर उनके वास्तविक मालिकों का पता लगा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का कोई आपराधिक नेटवर्क भी है या नहीं।

यह भी पढें- पलटन बाजार में नहीं थम रहीं छेड़छाड़ की घटनाएं, छात्रा से बदसलूकी पर डीएम ने जताई सख्ती, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ganga River Rafting Season: गंगा की तेज लहरों में फिर शुरू हुआ रोमांच, आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान

Dehradun MDMA Drug News: देहरादून में हाइप्रोफाइल MDMA ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे नशा तस्करी

​Dehradun BJP Councillor House Robbery 2026: 20 दिन में भरोसा जीतकर नौकर ने दी वारदात को अंजाम, परिवार को नशीला खाना खिलाकर उड़ाए लाखों

​Dehradun Hyundai Car Service Center Fire: सुभाषनगर में तड़के भीषण हादसा, बिल्डिंग से भी ऊंची उठीं लपटें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

Leave a Comment