अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर सख्ती और होगी वापसी , मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

On: April 26, 2025 8:53 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेश की सुरक्षा को लेकर अपने शासकीय आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से देश से बाहर भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाए और ऐसे सभी संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का समय पर पुलिस सत्यापन नहीं कराया है, उन पर भी अर्थदंड लगाने का आदेश दिया गया है। सत्यापन प्रक्रिया को व्यापक और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जाए और सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह सतर्क रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यदि यात्रा मार्ग पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, आम जनता को भी सजग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के आदेश दिए गए।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जल्द जारी किया जाएगा ताकि आम नागरिक भी सुरक्षा में सहयोग कर सकें।

यह भी पढें-कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक टकराईं, आग लगने से दो लोगों की मौत, चार घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment