अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पौड़ी में स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, दो की हालत गंभीर; देहरादून एयरलिफ्ट

On: April 25, 2025 11:13 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में शुक्रवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ। मासौ-भिताई-खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी एक निजी वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वैन के गिरने के साथ ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई देने लगीं। यह हादसा करीब ढाई बजे भिताई के पास हुआ, जब वैन भगत राम न्यू मॉर्डन स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को निकालकर अपने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हुए, जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं। एक बच्चे और ड्राइवर की हालत गंभीर है। पौड़ी कोतवाली कमलेश शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को देहरादून एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। घायलों की पहचान विजय सिंह (35) और अनिल कुमार (42), दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में की गई है।

यह भी पढें- Uttarakhand Crime: रुड़की में चिकन सेंटर पर वन विभाग का छापा, मन्नत के नाम पर पिंजरों में कैद मिले 34 तोते

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment