अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

On: April 14, 2025 6:59 AM
Follow Us:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार, 15 अप्रैल को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान जेपी नड्डा नवउत्तीर्ण चिकित्सकों को डिग्री प्रदान करेंगे और उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि अध्यक्ष भट्ट ने जेपी नड्डा से बातचीत कर प्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत किया और इस विशेष अवसर पर राज्य में उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके अतिरिक्त, महेंद्र भट्ट ने उद्योग संबंधित संसदीय समिति के अध्ययन दौरे में भाग लेने की अनुमति देने के लिए भी जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया। इस अध्ययन यात्रा के तहत वह असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।

यह भी पढें- यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: डामटा के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौके पर मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment