अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड को मिली नई एलिवेटेड रोड की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी, चारधाम यात्रा होगी और आसान

On: April 11, 2025 9:45 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के श्रीनगर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। चारधाम यात्रा के अहम पड़ावों में शामिल श्रीनगर में अब 7.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, जिससे शहर का यातायात सुचारु हो सकेगा और यात्रियों को जाम की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

यह एलिवेटेड रोड पंच पीपल से लेकर स्वीत तक बनाई जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस परियोजना को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि यह एलिवेटेड रोड न केवल श्रीनगर की यातायात समस्या को दूर करेगी, बल्कि पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी यह अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में वे स्वयं मौजूद रहे और परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए तकनीकी रूप से बेहतरीन विकल्प अपनाने और जल्द ही डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

एलिवेटेड रोड के निर्माण से जहां चारधाम यात्रियों को सफर के दौरान बड़ी राहत मिलेगी, वहीं श्रीनगर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड की राजनीति में सियासी भूचाल: मथुरा दत्त जोशी के बयान से कांग्रेस में हलचल, माहरा का तीखा जवाब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment