अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

डोईवाला: खेलते समय सिंचाई नहर में गिरा दो साल का मासूम, कुछ देर बाद खेत में मिला शव, परिवार में शोक की लहर

On: March 31, 2025 11:32 AM
Follow Us:

डोईवाला के माजरी ग्रांट क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते-खेलते दो वर्षीय मासूम सिंचाई नहर में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्राम प्रधान अनिल पाल के अनुसार, माजरी ग्रांट निवासी प्रवीण का दो वर्षीय बेटा सक्षम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक सिंचाई नहर में गिर गया और बहते हुए करीब 300 मीटर दूर इंटर कॉलेज के समीप एक खेत में जा पहुंचा।

खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान की नजर जब पानी में तैरते हुए बच्चे पर पड़ी, तो उसने शोर मचाया। हड़कंप मचने के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को नहर से बाहर निकाला और गंभीर हालत में जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, सूचना पाकर लालतप्पड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।

गांव में इस घटना से शोक का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से नहर के किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढें- देहरादून में मुस्लिम महिलाओं ने लगाए नारे;”ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है..”जानिए पूरा मामला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment