देहरादून: "वेड इन उत्तराखंड" की रूपरेखा तैयार, सिंगल विंडो पोर्टल होगा विकसित, सीएम धामी ने दिए निर्देश - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: “वेड इन उत्तराखंड” की रूपरेखा तैयार, सिंगल विंडो पोर्टल होगा विकसित, सीएम धामी ने दिए निर्देश

On: March 10, 2025 3:36 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को एक प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए अहम बैठक की। इस बैठक में पर्यटन विभाग ने विवाह समारोहों के संचालन, नियमन और निगरानी के लिए प्रस्तावित नई नीति का प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में तेजी से कदम उठाने के निर्देश दिए और इसके लिए सिंगल विंडो पोर्टल बनाने की योजना पर जोर दिया, जिससे विवाह स्थलों, सेवा प्रदाताओं और टूर ऑपरेटरों के लाइसेंस और स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव पर आगे बढ़ा उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल को एक संभावित डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया था। इसी दिशा में मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने उत्तराखंड में पहले से प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण वेडिंग डेस्टिनेशन की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और वहां हेलीपैड के निर्माण के निर्देश दिए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आधारभूत संरचना का विकास

पर्यटन विभाग जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) और केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम) के सहयोग से डेस्टिनेशन वेडिंग स्थलों को विकसित करेगा। इसके तहत चयनित स्थानों को सड़क, बिजली, पानी और संचार सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, स्थानीय हितधारकों, ट्रैवल एजेंसियों और स्थानीय समुदाय को भी इस पहल में शामिल किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

स्थानीय संस्कृति और इको-फ्रेंडली वेडिंग को बढ़ावा

उत्तराखंड सरकार डेस्टिनेशन वेडिंग को न सिर्फ व्यवसायिक रूप से बल्कि संस्कृति और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि स्थानीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली वेडिंग को भी प्रोत्साहित किया जाए।

नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान

राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए नए वेडिंग डेस्टिनेशन की पहचान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य एवं आधुनिक सुविधाएं इसे देश के सबसे आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन में बदलने में सहायक होंगी।

बैठक में शामिल हुए प्रमुख अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड सरकार की यह पहल राज्य को शादी के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेगी।

यह भी पढें- एसएसपी की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड पुलिस ने यूपी में मारा छापा, 300 पुलिसकर्मियों की दबिश, 25 संदिग्ध हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

​Urmila Sanawar Bail: हरिद्वार जेल से रिहाई का रास्ता साफ, लेकिन देहरादून पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

अमित शाह की देहरादून रैली: Dehradun rally में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन और चुनावी रणनीति

Delhi Chawri Bazar Building Collapse: चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत और राहत-बचाव कार्य जारी

Leave a Comment