Doon Prime News
nation

N Valarmathi: चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक का निधन, शोक में डूबा ISRO

ISRO Scientist N Valarmathi Passed Away: पिछले दो सप्ताह से पूरा देश ISRO को अंतरिक्ष में मिली कामयाबी का जश्न मना रहा था। पहले चंद्रयान-3 मिशन को दक्षिणी ध्रुव पर मिली सफलता और फिर आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग। लेकिन इसी बीच इसरो से एक दुखद खबर आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा एन वलरमति ही संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन इन्होनें ही किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी। उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

चेन्नई में ली अंतिम सांस

इसरो के किसी भी मिशन में जितने भी लॉन्च होते थे, उनके काउंटडाउन के दौरान जो 10,9,8… की जो आवाज सुनाई देती थी वो एन वलरमती की ही होती थी। वलरमती का अंतिम मिशन चंद्रयान-3 ही था। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था। इस मिशन के काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई दी थी, वो ISRO वैज्ञानिक N वलरमती की ही थी। तमिलनाडु राज्य के अलियायुर से आने वालीं वलरमती ने अंतिम सांस चेन्नई में ली।

Related posts

Dehradun Tomato Price : टमाटर के दाम नहीं हो रहे कम, कीमत सुनकर लोग परेशान

doonprimenews

Jammu and Kashmir :सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को लेकर सुनाया फैसला,कहा -अनुच्छेद 370हटाने का फैसला सही

doonprimenews

अगर आप भी ₹1के coin या नोट को बेचकर करोड़पति होने के विषय में सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान, RBI ने बताई ये बड़ी बात

doonprimenews

Leave a Comment