Doon Prime News
tech

Redmi Fire TV जल्द ही होने वाला है लॉन्च, 14 मार्च से होगी बुकिंग शुरू।

Redmi इंडिया ने अपने नए स्मार्ट टीवी Redmi Fire TV को लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। Redmi Fire TV को भारत में 14 मार्च को पेश किया जाएगा। Redmi Fire TV को लेकर Redmi इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए एक ट्वीट भी शेयर किया गया है।

नए टीवी को Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बेचने के लिए लाया जाएगा

Redmi Fire TV की लॉन्चिंग 14 मार्च को भारत में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Redmi Fire TV के साथ इनबिल्ट फायर स्टिक मिलने वाली है जिसके मदद से कस्टमर्स को Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube आदि का एक्सेस मिल जाएगा। Redmi Fire TV में Fire OS 7 मिलेगा। इसके अलावा Redmi के इस टीवी के साथ मेटालिक बेजल लेस डिजाइन मिलेगा।

Redmi Fire TV को इको फ्रेंडली पैकेजिंग के साथ लॉन्च किया जाने वाला हैं। Redmi fire TV के साथ वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट भी दिया जाएगा जिसमें Netflix, Prime Video और Amazon Music एप्स के लिए हॉट बटन मिलेगा।

Redmi Fire TV के साथ AirPlay, Miracast, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। लॉन्चिंग के साथ ही टीवी की बिक्री Amazon से शुरू हो जाएगी, हालांकि कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Related posts

Samsung Galaxy A14 4G हुआ लॉन्च यहां जाने इसके फीचर्स और खासियत

doonprimenews

Vivo ने लॉन्च किया 13 हजार से भी कम का Smartphone इसके जबरदस्त फीचर्स और डिज़ाइन देखकर आप हो जाएंगे हैरान।

doonprimenews

Smartphone इस्तेमाल करने से हो सकता है Brain Tumor ! इस रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

doonprimenews

Leave a Comment