Doon Prime News
tech

OnePlus जल्द ही अपने बड़े लॉन्च इवेंट में OnePlus के 2 सस्ते स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

OnePlus भारत में 7 फरवरी को अपने बड़े लॉन्च इवेंट के लिए तैयार है, जिसमें फ्लैगशिप OnePlus 11 5G के अलावा OnePlus 11R 5G को भी लॉन्च कर सकता है। इन डिवाइसेज को प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा लेकिन इनके बाद OnePlus के दो-दो सस्ते फोन लाने की तैयारी कर रहा है।

OnePlus अपने किफायती कीमत पर OnePlus Nord लाइनअप में दो नए स्मार्टफोन्स जल्द लॉन्च कर सकता है। नए डिवाइसेज से जुड़े कुछ फीचर्स लीक्स में मिले हैं और इन 5G डिवाइसेज को मिड-रेंज सेगमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है। ये दोनों डिवाइसेज OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 हो सकते हैं। पहले 6 महीने में लॉन्च होंगे सस्ते OnePlus फोन टिप्सटर योगेश ब्रार ने ट्विटर पर दावा किया है कि कंपनी साल 2023 के पहले 6 महीने में ही OnePlus 11, OnePlus 11R, OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 सभी लॉन्च किए जाएंगे। पहले दो डिवाइसेज की लॉन्च डेट को 7 फरवरी पक्की हो चुकी है लेकिन बाकी दो से जुड़ी कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

ऐसे होंगे नए स्मार्टफोन्स के फीचर्स

लीक्स और अफवाहों की मानें तो OnePlus Nord 3 को MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। वहीं, दूसरा अफॉर्डेबल मॉडल OnePlus Nord CE 3 ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आ सकता है। Nord 3 में 4500mAh या 5000mAh क्षमता वाली बैटरी भी मिल सकती है।

कितने सस्ते होंगे OnePlus फोन्स

कंपनी ने भले ही सस्ते फोन्स से जुड़ी जानकारी ना दी हो लेकिन अनुमान लगाया जा रहा हैं कि OnePlus Nord 3 की कीमत 30,000 रुपये के करीब हो सकती है। वहीं, OnePlus Nord CE 3 की कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। पिछले नॉर्ड डिवाइसेज के साथ भी कंपनी ने इसी सेगमेंट को टारगेट किया है और डिवाइसेज खूब पसंद किए जा रहा हैं।

Related posts

itel ने लॉन्च किया एक और धमाकेदार बजट स्मार्टफोन, यहां देखे इसके फिचर्स

doonprimenews

OnePlus Ace 2- वनप्लस ने लॉन्च किया काफी शानदार फोन, देखकर आप भी कहेंगे मजा ही आ गया

doonprimenews

iPhone 15 Ultra जल्द ही होगा लॉन्च इसके फीचर्स और कीमत हुए लीक यहाँ जाने सब कुछ

doonprimenews

Leave a Comment