Assam के करीमगंज में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे.
यह भी पढ़े – Uttrakhand में टूटा डेंगू का कहर ,700 से ज्यादा केस मिलने पर Delhi से बुलाने पड़े experts
हादसा गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ. करीमगंज असम-त्रिपुरा बॉर्डर पर स्थित जिला है. बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके ऑटो रिक्शा (नंबर AS-01AC-782) से लौट रहे थे.करीमगंज थाने के एक police अफसर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने auto रिक्शा को टक्कर मार दी. यह हादसा करीमगंज के बैठाखाल इलाके में हुई. हमें जानकारी मिली है कि इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है. एक शव करीमगंज civil hospital में पहुंच गया है. वहीं, हादसे के बाद highway पर जाम लग गया. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
CM ने जताया दुख
Assam के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने इस हादसे पर दुख जताया. उन्होंने tweet किया, आज सुबह बैठाखाल पाथरखंडी में एक दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं. एक घायल अस्पताल में भर्ती है. असम पुलिस ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, जो ऑटो को टक्कर मारने के बाद भाग गया.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,Share this story











