अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हैदराबाद के चारमिनार के पास इमारत में भीषण आग, 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी और सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

On: May 18, 2025 7:20 AM
Follow Us:

हैदराबाद। हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमिनार के पास स्थित गुलजार हाउस इलाके की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। आग की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए और करीब 20 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सुबह 6:30 बजे मिली आग की सूचना
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग इमारत में फंसे हुए थे जिन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, दिए सख्त निर्देश
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इमारत में फंसे लोगों को हर हाल में सुरक्षित बाहर निकाला जाए और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, हादसे की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की हर संभव मदद करेगी।

AIMIM विधायक का बयान
घटनास्थल पर पहुंचे AIMIM के एक विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 20 लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं और कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया, “हैदराबाद में आग की घटना से गहरा दुख हुआ है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजे का एलान किया है।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

जांच जारी, बचाव कार्यों में जुटी टीमें
घटना के बाद राहत एवं बचाव दल लगातार घटनास्थल पर कार्यरत हैं। इमारत की तलाशी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर न फंसा हो। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच भी तेज़ी से की जा रही है।

यह भी पढें- मसूरी में सड़क पर पलटी पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, दो घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण औद्योगिक त्रासदी: धधकती भट्टी से पिघला हुआ लोहा लीक होने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे; मची अफरा-तफरी

पश्चिम एशिया में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी: युद्धविराम टूटने के बाद ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप की सख्त चेतावनी

सूरत में दर्दनाक हादसा: ज्वेलरी फैक्ट्री के ETP टैंक में दम घुटने से सुपरवाइजर सहित 4 मजदूरों की मौत, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां

महंगाई का चौका: घरेलू एलपीजी सिलिंडर ₹29 महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का नया रेट

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग का सांकेतिक चित्र और बचाव कार्य

​दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में आग से 21 की मौत, मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल

पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस बल और पथराव के बाद पसरा सन्नाटा

पटना में बवाल: खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, दो बड़े संस्थानों में टकराव के बाद गार्ड का फटा सिर

Leave a Comment