अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी तैयार करेगी 10 सदस्यीय समिति, 15 अगस्त तक सौंपेगी रिपोर्ट

On: June 20, 2025 4:13 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर सेवाओं को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता गृह सचिव शैलेष बगोली करेंगे, जबकि पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देश पर इसका गठन किया गया है। समिति 15 अगस्त 2025 तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।

यह समिति 10 सदस्यों की होगी, जिसमें उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की सीईओ सोनिका को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, नागरिक उड्डयन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, डीजीसीए, मौसम विभाग और केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी इस समिति का हिस्सा होंगे। साथ ही, यूकाडा व डीजीसीए की ओर से एक-एक हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता और अनुभवी पायलट को भी शामिल किया गया है।

समिति का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हो रही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं का विश्लेषण कर उनकी रोकथाम के लिए सटीक और व्यवहारिक उपाय सुझाना है। इसके अंतर्गत, राज्य में मौजूदा एसओपी की समीक्षा कर उसमें आवश्यक सुधार प्रस्तावित किए जाएंगे। साथ ही, मौसम संबंधी जानकारी की रियल टाइम उपलब्धता के लिए संचार प्रणाली को मजबूत करने और हवाई ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त समिति राज्य के नागरिक उड्डयन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए मानव संसाधन, तकनीकी उपकरणों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार के उपाय भी सुझाएगी। यह रिपोर्ट राज्य में सुरक्षित, संगठित और पर्यावरण-अनुकूल हवाई यातायात की दिशा में एक मजबूत नींव तैयार करने में सहायक होगी।

यह भी पढ़ें : रिखणीखाल करंट हादसे पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, यूपीसीएल के तीन अधिकारी निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment