रिखणीखाल करंट हादसे पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, यूपीसीएल के तीन अधिकारी निलंबित - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रिखणीखाल करंट हादसे पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, यूपीसीएल के तीन अधिकारी निलंबित

On: June 20, 2025 4:14 AM
Follow Us:

पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में हुए करंट हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस हादसे में बिजली लाइन पर काम करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं की जा सकती।

यह कार्रवाई विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए की गई है। हादसे में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यस्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट और इन्सुलेटेड टूल्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विभागों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि लापरवाही या सुरक्षा में चूक के मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार कर्मचारियों की जान की कीमत को प्राथमिकता मानती है और सुरक्षा के प्रति कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने यूपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों से भी जवाब-तलबी की है। उन्होंने पूछा है कि विभाग के पास कितने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हैं और क्या वे प्रभावी ढंग से फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों तक पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तेजी से निर्णय लें।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment