अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सामने आया नसों की लापरवाही का मामला, महिला की दोनों बाजुओं में लगा दिया कोरोना का टीका

On: February 11, 2022 4:59 AM
Follow Us:

सामने आया नसों की लापरवाही का मामला, महिला की दोनों बाजुओं में लगा दिया कोरोना का टीका

पंजाब(punjab) के पठानकोट जिले में स्थित गांव बधानी के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में कोविड वैक्सीनेशन(covid vaccination) के लिए कैंप लगा हुआ था। लेकिन, इसके चलते बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि कैंप में नर्सिंग स्टाफ बातचीत में इतना मशगूल रहा जिसके चलते एक महिला को टीका लगाते वक्त एक नर्सिंग स्टाफ ने उसकी दाईं बाजू में टीका लगा दिया, जबकि दूसरी ने बाईं बाजू में टीका लगा दिया। नर्सिंग स्टाफ बातों में इस कदर मशगूल हो गया था कि उन्हें इस बात का आभास ही नही हुआ। इसी वजह से महिला की तबियत बिगड़ गई, जिस पर स्टाफ को अपनी गलती का अहसास हुआ।

महिला की हालत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद सेहत विभाग(health department) के कर्मचारियों ने उसे करीब तीन घंटा अपनी निगरानी में रखा और हालत ठीक होने पर उसे घर भेजा। कैंप में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन(vaccination) के लिए पहुंचेे थे। 35 वर्षीय शिखा भी कैंप में वैक्सीनेशन (vaccination) के लिए आई थी। स्टाफ ने उसे वैक्सीन लगवाने के लिए सीट पर बुलाया। वह जाकर बैठ गई। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत कर्मचारी आपस में बातें करने में मशगूल थे। 

यह भी पढ़े- आर्थिक परिस्थितियों से लेकर वेटलिफ्टिंग तक की मीराबाई की कहानी,आने वाली पीढ़ी के लिए बनी प्रेरणादाई

शिखा के पति अश्विनी कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी को कोरोना वैक्सीन(Corona vaccine) की पहली डोज लगनी थी। नर्सिंग स्टाफ ने शिखा के दाईं बाजू में कोविशील्ड का टीका लगा दिया, वहीं दूसरे स्टाफ ने बाईं बाजू में टीका लगा दिया। इससे शिखा की हालत बिगड़ गई। दोनों बाजुओं में टीका लगने से शिखा की हालत बिगड़ने लगी। उसे घबराहट होने लगी। इस बात का पता चलते ही मौके पर मौजूद स्टाफ ने शिखा देवी को अपनी निगरानी में ले लिया। करीब तीन घंटे बाद उसे होश आने पर घर भेजा गया।

उधर, सीएचसी बधानी की एसएमओ डाक्टर सुनीता शर्मा से जब इस मसले पर बात की तो उनका कहना था कि कैंप में भीड़ ज्यादा होने के कारण कांट्रेक्ट पर रखी बीएससी नर्सिंस स्टाफ को इसका पता नहीं चला और महिला को दोनों डोज लगा दी। कहा कि बीएससी नर्सिंग स्टाफ की इस लापरवाही को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इससे जीवन को खतरा नहीं

इस संबंध में पंजाब स्वास्थ्य विभाग(health Department) के नोडल अफसर डॉ. राजेश भास्कर का कहना है कि ऐसा होने पर व्यक्ति के जीवन को कोई खतरा नहीं है। उसे कुछ घंटे आब्जर्वेशन में रखा जाएगा। समस्या के अनुसार उपचार किया जाएगा। बाद में भी व्यक्ति की निगरानी रखने की जरूरत है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को बताया समय की बर्बादी, रद्द किया तेल लाइसेंस

​अमरनाथ यात्रा 2026: 5 दिन में अंतर्ध्यान हुए ‘बाबा बर्फानी’, फिर भी आस्था के सैलाब के आगे बौनी साबित हुईं चुनौतियाँ

IMD Weather Update showing heavy rainfall in Delhi-NCR, Mumbai under Orange Alert, and rain warnings across 15 Indian states.

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Digital artwork depicting US fighter jets launching airstrikes on Iranian military installations with massive explosions and smoke.

US Attacks Iran: अमेरिका ने ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य में भारी तनाव से तेल बाजार में हड़कंप

कुदरत का कहर: जम्मू-कश्मीर के डोडा में 48 घंटे में तीसरी बार भारी तबाही, मलबे में तब्दील हुआ ठठरी कस्बा

​मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व विधायक के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे घर

Leave a Comment