अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सरकार विपक्ष से हर मसले पर बातचीत को तैयार,संसद में बोले प्रधानमंत्री मोदी

On: February 11, 2022 4:09 PM
Follow Us:

सरकार विपक्ष से हर मसले पर बातचीत को तैयार,संसद में बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के मौके पर कहा है कि सरकार विपक्ष के साथ हर मसले पर चर्चा के लिए तैयार है। आज से संसद का मानसून सत्र शुरु हो रहा है। उससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी मीडिया को संबोधित कर रहे थे। वहीं सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ है। विपक्ष के हंगाम के चलते सदन दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि सरकार संसद में विभिन्न मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा को तैयार है। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बैठक में प्रधानमंत्री के कथन को उद्धृत करते कहा कि उन्होंने सदन में विभिन्न दलों के नेताओं से कहा कि सरकार नियमों और प्रक्रिया के तहत उठाए गए मुद्दों पर स्वस्थ और सार्थक चर्चा को तैयार है।

यह भी पढ़े- उत्तराखंड में लगातार बारिश ने ढाया कहर,पानी में बहा उत्तरकाशी-लम्बगांव सड़क पर बना पुल 

सर्वदलीय बैठक में 33 पार्टियों ने हिस्सा लिया था। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि जन प्रतिनिधियों खासतौर पर विपक्ष के सुझाव मूल्यवान हैं, क्योंकि वे चर्चा को समृद्ध बनाते हैं। इस बैठक में मोदी के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्यमंत्री जोशी शामिल हुए। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी इस सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, द्रमुक के तिरुचि शिवा, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, बसपा के सतीष चंद्र मिश्र सहित सदन में सभी प्रमुख पार्टियों के नेता उपस्थित रहे। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सहयोगी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस भी सर्वदलीय बैठक में उपस्थित थे।संसद सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का परिचय दोनों सदनों के सदस्यों से कराएंगे। यह परंपरा रही है कि नयी सरकार गठित होने या मंत्रिमंडल विस्तार व फेरबदल होने के बाद प्रधानमंत्री नए मंत्रियों का परिचय दोनों सदनों के सदस्यों से कराते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर और कार में अपराध की जांच की सांकेतिक इमेज

कोलकाता में दिल दहलाने वाली वारदात: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी ब्लैकमेल करने की धमकी

भोपाल के भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए सफेद कपड़ों में लोग, पवित्र चिता, और पास में तैनात पुलिसकर्मी।

मॉडल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला: AIIMS भोपाल में हुआ दूसरा पोस्टमार्टम; आज भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर प्रदर्शित राज्यसभा चुनाव की तारीखें और मतदान का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनावी बिगुल: 18 जून को वोटिंग और नतीजे, मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

रात के अंधेरे में लैपटॉप पर मेटा का छंटनी वाला ईमेल देखकर परेशान होता एक कर्मचारी।

मेटा (Meta) में बड़ी छंटनी: पहले दिया ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश, फिर सुबह 4 बजे ईमेल भेजकर 8,000 कर्मचारियों को निकाला

सतना की राइस एंड ऑयल मिल में लगी भीषण आग को बुझाती दमकल की गाड़ियाँ और बाहर खड़ी एम्बुलेंस व पुलिस बल

मध्य प्रदेश: सतना की राइस एंड ऑयल मिल में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नदियों में चलती हुई आधुनिक वाटर मेट्रो बोट और किनारे पर बने हाई-टेक बोट टर्मिनल का ग्राफिक इन्फोग्राफिक, वाटर मेट्रो इंडिया प्रोजेक्ट

कोच्चि के बाद अब देशभर के 18 शहरों में चलेगी ‘वाटर मेट्रो’, पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज समेत 5 शहरों को तोहफा

Leave a Comment