अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

व्यक्ति के खाते से KYC के नाम पर हुई ठगी, पढ़िए पूरी खबर

On: February 11, 2022 10:34 PM
Follow Us:

व्यक्ति के खाते से KYC के नाम पर हुई ठगी, पढ़िए पूरी खबर

पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद देहरादून द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक- 01/02/2022 को आवेदक सब्यसाची थपलियाल, निवासी- शिवलोक कालोनी रायपुर, देहरादून के साथ – 218000/- साइबर ठगी होने सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम सैल जनपद- देहरादून को प्राप्त हुआ । जिसमें पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन नीरज सेमवाल महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल देहरादून सतबीर बिष्ट मय साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगों द्वारा पीडित के खाते से उपभोग की गयी धनराशि 1,93,399/- (एक लाख तिरनाब्बे हजार तीन सौ निन्नयान्बे रूपये)  होल्ड करवाकर मात्र 05 घण्टे में  पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी । आवेदक / पीडित व्यक्ति द्वारा साइबर क्राइम सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए आज दिनांक- 02/02/2022 को धन्यवाद पत्र ज्ञापित किया गया । उल्लेखनीय है कि साइबर ठगों द्वारा आमजन को प्रलोभन देकर उनके खातों से धनराशि विभिन्न माध्यमों से हस्तान्तरण कर  अवैध आहरण कर लिया जाता है जिसकी रोकथाम हेतु शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम सैल देहरादून द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगों द्वारा उपभोग की जा चुकी धनराशि को भी पीडितों के खातों में वापस कराया जा चुका है । आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर क्राइम सैल को दी जा रही है, सूचना पर साइबर क्राइम सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर क्राइम सैल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। 

यह भी पढ़े –  प्रियंका गांधी पर CM धामी की चुटकी, बोले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, लेकिन खुद तो चुनाव नहीं लड़ रहीं’

अपराध कारित करने का तरीकाः- साइबर अपराधियों द्वारा पीडित को बैंक एकाउण्ट की KYC  अपडेट कराने को लेकर फोन पर मैसेज के जरिए लिंक प्रेषित किया गया जिसको क्लिक करने के उपरान्त पीडित के बैंक की इंटरनेट बैंकिग का प्रयोग कर धोखाधडी से धनराशि की निकासी की गयी । 

आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, रिमोट एक्सैस एप्लीकेशन को डाउनलोड नहीं करें ।   अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें ।  जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें । यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साइबर क्राइम का टोल फ्री नम्बर-155260, एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करायें ।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Leave a Comment