अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रामशरण नौटियाल के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे जुबिन नौटियाल, चकराता सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं रामशरण

On: February 14, 2022 12:27 PM
Follow Us:

रामशरण नौटियाल के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे जुबिन नौटियाल, चकराता सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं रामशरण 

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी ने उन्हें देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से टिकट दिया है. रामशरण नौटियाल इसके पहले चकराता से ही जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं. पिता के लिए वोट मांगने जुबिन नौटियाल भी देहरादून पहुंच चुके हैं. देहरादून में उन्होंने चुनाव को लेकर ईटीवी भारत से खास बातचीत की.

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की चकराता विधानसभा क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है. वे जमीन से जुड़े नेता हैं. लोगों के बीच उनकी काफी अच्छी पहुंच है. जुबिन नौटियाल के परिवार का जौनसार बावर और चकराता से गहरा रिश्ता है. उनका परिवार यहीं का रहने वाला है.

यह भी पढ़े –  पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता के, 04 आरोपियों को उत्तराखण्ड एस0टी0एफ0 ने किया गिरफ्तार।

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की सीधी टक्कर कांग्रेस के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से होगी. बता दें कि कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन प्रीतम सिंह का चकराता से टिकट पक्का माना जा रहा है. प्रीतम सिंह 1991 का चुनाव हारे थे. इसके बाद 1993 में उन्होंने चकराता से दोबारा अपनी किस्मत आजमाई थी. तब से लेकर आजतक वे एक भी चुनाव नहीं हारे थे. इसीलिए कहा जा सकता है कि रामशरण नौटियाल की चकराता विधानसभा सीट पर राह आसान नहीं होगी.

कहा जा रहा है कि जुबिन नौटियाल ने चकराता और जौनसार बाबर क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है. इसका फायदा उनके पिता रामशरण नौटियाल को चुनाव में मिलेगा. उत्तराखंड की सभी सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में यहां जुबिन नौटियाल भी पिता रामशरण नौटियाल के साथ कंधे से कंधा मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं. 14 फरवरी तक जुबिन नौटियाल पिता के साथ क्षेत्र में रहकर प्रचार-प्रसार करेंगे और जनता से बीजेपी के लिए वोट की अपील करेंगे.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

CCTV footage and collage of a violent clash over a garbage dispute between neighbors in Pragati Vihar, Selakui, Dehradun.

​देहरादून में ‘कूड़े पर कलेश’: घर के बाहर कचरा फेंकने का विरोध करने पर दबंगों का तांडव, पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

​DEHRADUN : प्रेमनगर-नंदा की चौकी पुल का काम 95% पूरा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 10 दिनों में जनता को सौंपने का दिया भरोसा

File photo of Lieutenant General MM Lakhera Retd former Governor of Mizoram and Puducherry

​सैन्य जगत और राजनीति में शोक की लहर: पूर्व राज्यपाल व लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा का देहरादून में निधन, कल हरिद्वार में दी जाएगी अंतिम विदाई

Activists holding banners in Hindi protesting outside a Dehradun college against the removal of Tilak and Kalawa from students. Police are present.

​देहरादून के निजी कॉलेज में तिलक और कलावा उतरवाने पर भारी बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार हंगामा

Leave a Comment