अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से उड़ान परिचालित करेगा भारत

On: February 26, 2022 5:35 AM
Follow Us:

एअर इंडिया रूस के आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए शनिवार को अपनी तीन उड़ानें रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और एक उड़ान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट भेजेगा (flights from Bucharest and Budapest) . वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि जो भी भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंच गये हैं, उन्हें भारत सरकार के अधिकारी बुखारेस्ट ले जायेंगे ताकि उन्हें एअर इंडिया की इन दो उड़ानों के जरिए स्वदेश लाया जा सके. बृहस्पतिवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने यात्री विमानों के परिचालन के लिए अपने देश का वायु क्षेत्र बंद कर दिया था, इसलिए भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ये उड़ानें बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से परिचालित की जा रही हैं.

यह भी पढ़े – अगर आप अपने झड़ते बालों से हैं परेशान तो जरूर पढ़ें यह खबर।

एअर इंडिया ने शुक्रवार रात को ट्विटर के जरिये बताया कि वह दिल्ली और मुंबई से आज (26 फरवरी, शनिवार) को बी787 विमान बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के लिए परिचालित करेगा. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि वह रोमानिया तथा हंगरी से आने वाले मार्गों को निर्धारित करने का काम कर रहा है.

दूतावास ने कहा, ‘वर्तमान में, अधिकारियों की टीम उझोरोद के पास चोप-जाहोनी हंगरी सीमा, चेर्नीवत्सी के पास पोरब्ने-सीरेत रोमानियाई सीमा चौकियों पर पहुंच रही है.’ दूतावास ने कहा कि इन सीमा जांच चौकियों के करीब रह रहे भारतीय नागरिकों, विशेष कर छात्रों को विदेश मंत्रालय के दलों के साथ समन्वय कर व्यवस्थित तरीके से रवाना होने की सलाह दी जाती है.

अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर विद्यार्थी हैं.
दूतावास ने भारतीयों को अपना पासपोर्ट, नकदी (प्राथमिक रूप से डॉलर में), अन्य आवश्यक वस्तुएं और कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र सीमा जांच चौकियों पर अपने पास रखने की सलाह दी है. दूतावास ने कहा है, ‘भारतीय ध्वज का (कागज पर) प्रिंट निकाल लें और यात्रा के दौरान वाहनों तथा बसों पर उन्हें चिपका दें.

यूक्रेन की राजधानी कीव और रोमानिया की सीमा के बीच करीब 600 किलोमीटर का फासला है और सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में साढ़े आठ से 11 घंटे लगते हैं. रोमानियाई सीमा जांच चौकी से बुखारेस्ट करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर है तथा सड़क मार्ग से उसे तय करने में करीब सात से नौ घंटे लगते हैं. वहीं, कीव और हंगरी की सीमा के बीच करीब 820 किमी की दूरी है और इसे सड़क मार्ग से तय करने में 12-13 घंटे लगते हैं.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Modi receiving Uzbekistan’s highest state honour from President Shavkat Mirziyoyev

PM Modi को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, 36वें इंटरनेशनल अवॉर्ड के साथ रिश्तों में आया नया मोड़!

Nepal Floods 2026 aftermath as rescue teams search for missing people

Nepal Flood: 724 मौतों के बाद भी नहीं थमा कहर, 2,500 लापता और फिर मंडराया नया खतरा!

Imran Khan Health News - Former Pakistan PM Imran Khan in Adiala Jail Rawalpindi

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, कस्टडी में मौत की अटकलों के बीच पार्टी ने उठाई बड़ी मांग

फुटबॉल जगत पर टूटा दुखों का पहाड़: मेसी के मार्गदर्शक और पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन

थाईलैंड फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी; 2 की मौत, 15 घायल, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

Iran-US Conflict: Tensions escalate in the Middle East; global concern deepens following claims of drone attacks on US military bases in Kuwait.

Iran US Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों के दावे से वैश्विक चिंता गहराई

Leave a Comment