अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भुवन जोशी हत्याकांड मामले में ऑनलाइन हुई सुनवाई,जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में

On: February 14, 2022 11:20 AM
Follow Us:

भुवन जोशी हत्याकांड मामले में ऑनलाइन हुई सुनवाई,जानिए आज क्या हुआ कोर्ट मेंअल्मोड़ा: बीते 29 अप्रैल को भुवन जोशी का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था , उस वीडियो में दो युवकों की गांव वालों ने मिलकर खूब पिटाई की थी जिसके बाद उनमें से एक युवक की मौत हो गई थी। यह युवक और कोई नहीं भुवन जोशी है जो घर का इकलौता काम करने वाला था और जयपुर में नौकरी करता था। इस वीडियो में भुवन जोशी की हत्या को जिस तरह अंजाम दिया गया वह बहुत ही दर्दनाक था।
अब इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है सत्र न्यायधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने इस हत्याकांड में शामिल 6 आरोपियों की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है। कोरोना वायरस के चलते इस मामले की सुनवाई ऑनलाइन हुई। शासकीय अधिवक्ता की ठोस दलील व पुरजोर विरोध पर अदालत ने जमानत नहीं दी।

यह हत्याकांड का मामला आरासल्पड़ गांव का है जहां ग्रामीणों द्वारा की गई निर्मम पिटाई से दान्यांनिवासी भुवन जोशी की मौत हो गई। इस मामले में भुवन जोशी के भाई गोविंद ने थाने में आरोपी दीवान सिंह बसंत बल्लभ पांडे ,दया किशन पांडे, हरीश चंद्र पांडे , नरसिंह व शिवदत्त पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। अभियुक्तों के अधिवक्ता की ओर से सत्र न्यायधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।

यह भी पढ़े- संस्कृति विभाग के नेतृत्व में केदारनाथ में किया जायेगा म्यूजियम का निर्माण, जानिए इस म्यूजियम में क्या क्या होगा शामिल
शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने अदालत को बताया कि भुवन जोशी के साथ मारपीट हुई। उसकी मौत सिर पर चोट लगने से दूसरे दिन हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो गई है। शासकीय अधिवक्ता यह भी कहा कि मारपीट से संबंधित वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। यदि अभियुक्तों को जमानत दी जाती है तो वह फरार हो सकते हैं। इसके साथ ही वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी कर सकते हैं। दोनों पक्षों को सुनने वह तथ्यों के परीक्षण के  बाद सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर ने अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment