
हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 14 साल की लड़की की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है. नाबालिग लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की. प्रेमी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका उसे नशा करने से रोकती थी. इसीलिए उसने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के पहले आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप भी किया था.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि इंदिरा नगर की रहने वाली 14 साल की नाबालिग 29 सितंबर को घर से लापता हुई थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने लड़की की जानकारी के लिए इलाके में करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
इसी के आधार पर पुलिस को हत्यारों का कुछ सुराग मिला. इसके बाद पुलिस ने लड़की के प्रेमी मोहम्मद दानिश और उसके दोस्त जीशान को गिरफ्तार किया. दोनों पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती के साथ उनसे पूछताछ की उन्होंने सारा सच बयां कर दिया. मोहम्मद दानिश ने बताया कि लड़की उससे प्यार करती थी, वो नशे का आदी है. प्रेमिका दानिश को नशा करने से रोकती थी. इसीलिए वो उससे परेशान हो गया था.
यह भी पढ़े – SC ने सरकार से पूछा, क्या आरोपी गिरफ्तार हुआ
दानिश ने बताया कि 29 सितंबर को उसने अपने दोस्ता जीशान को कहा कि वो लड़की को इंदिरा नगर के जंगल में पुलिया के पास लेकर आए. जीशान पैदल-पैदल लड़की को जंगल किनारे पुलिया तक ले आया. यहां दानिश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद जीशान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया.
लड़की ने दानिश और जीशान को धमकी दी कि वो अपने परिजनों को सारी बात बताएगी और उन्हें जेल भिजवाएगी. इसके बाद दोनों गुस्से में आ गए और चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों से शव को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नाले से लड़की का शव बरामद किया.
एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376, 302 और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी स्टील की आलमारी बनाने का काम करते थे और नशे के आदी भी थे.
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story











