अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पिथौरागढ़: थल में कार दुघर्टना का 6 दिन बाद चला पता, ऐसे खुला राज

On: February 14, 2022 6:05 PM
Follow Us:

पिथौरागढ़: थल

बेरीनाग: एक दिसंबर से गायब मुवानी निवासी भूपाल सिंह की एक दिसंबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. जिसकी जानकारी अब 6 दिन बाद पता लगी है. भूपाल सिंह की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई, जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की. जिसमें पता चली कि भूपाल सिंह की एक दिसंबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. दरअसल, मुवानी निवासी भूपाल सिंह ऐरी एक दिसम्बर को पिथौरागढ़ बारात में शामिल होने अपनी कार से गये थे. तब से ही उनका कोई पता नहीं चल रहा था. लगातार खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं लगा.

जिसके बाद 4 दिसंबर को भूपाल सिंह की पत्नी बसंती ऐरी ने थाना थल में आकर एक प्रार्थना पत्र दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि पति भूपाल सिंह ऐरी एक दिसंबर से नहीं लौटे हैं. वे वाहन संख्या यूके 05 D 1434 ऑल्टो से पिथौरागढ़ गये थे. तब से वे लौटे नहीं हैं. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा भूपाल सिंह की तलाश शुरू की. जांच उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी

यह भी पढ़े –  विक्की- कैटरीना की शादी में सलमान खान के गार्ड शेरा संभालेंगें सेक्योरिटी का जिम्मा

थाना प्रभारी थाना थल मय टीम ने जाजरदेवल, बीसाबजेड़ तथा बूगाछीना में सीसीटीवी फुटेज चेक किये. जिसमें भूपाल की कार पिथौरागढ़ की तरफ जाती नहीं दिखाई दी. जांच में जानकारी हुई कि गुमशुदा भूपाल पिथौरागढ़ जाते समय चिड़ियाखान में देखा गया. वह एक दुकान में रुका था. जिसके बाद चिड़ियाखान से पिथौरागढ़ की ओर सड़क किनारे तलाश की गई.

जिसमें सोमवार को एक गुमशुदा का वाहन सिरौली के पास लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त पाया गया. गुमशुदा भूपाल सिंह का शव वाहन में ही फंसा हुआ था. जिसे ग्रामीण और थाना पुलिस व पिथौरागढ़ पुलिस लाइन से उप निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में आई एसडीआरएफ टीम ने वाहन कटर से काटकर निकाला. पुलिस ने शव का पंचायत नामा आदि की कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

Indian Army Lance Naik Vikas Kumar Pithoragarh Martyr.

शहादत की खबर से गमगीन हुआ पिथौरागढ़: सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से लांस नायक विकास कुमार शहीद

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा की स्वीकृति का पत्र दिखाते हुए और पृष्ठभूमि में पहाड़ी परिदृश्य में विमान।

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट: देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी नियमित विमान सेवा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

पिथौरागढ़ के मूनाकोट में खाई में गिरी कमांडर जीप का रेस्क्यू करते एसडीआरएफ जवान।

पिथौरागढ़ में खुशियां मातम में बदलीं: मेहंदी कार्यक्रम में जा रही कमांडर जीप 150 फीट गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

Leave a Comment