अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में किराएदार के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी हुआ फरार

On: February 14, 2022 1:50 PM
Follow Us:

देहरादून में किराएदार  के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी हुआ फरार

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में आरोपी परिचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी अभी फरार चल रहा है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

 नेहरू कॉलोनी निवासी 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान में कई किराएदार रहते हैं. एक किराएदार अरुण निवासी कीनावा कासगंज यूपी का घर में आना जाना था.

यह भी पढ़े –  अब फिर से अमिताभ बच्चन के घर में कोरोना वायरस ने दी दस्तक , जानिए कौन हुआ संक्रमित

 पीड़िता ने आरोप लगाया कि मार्च 2021 में किराएदार महिला ने उसे अरुण के साथ बाजार से कुछ सामान लाने के लिए भेजा था. इस दौरान अरुण पीड़िता को प्रिंस चौक के पास एक होटल पर ले गया और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी अरुण ने पीड़िता को शादी का झांसा दे दिया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया. लेकिन जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो अब आरोपी ने शादी के लिए मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा.

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी सतेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment