अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर

On: February 14, 2022 1:49 PM
Follow Us:

ऋषिकेश में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर 

ऋषिकेश: वीरभद्र रोड पर हुए एक दिल दहलाने वाले हादसे में एक XUV कार (Crossover Utility Vehicle) और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. हैरानी की बात रही कि जबरदस्त एक्सीडेंट के बाद कार के तो परखच्चे उड़ गए, लेकिन कार चालक को खरोंच भी नहीं आई. ये हादसा बीती देर रात का बताया जा रहा है.

दरअसल, बीते रोज देर रात वीरभद्र रोड स्थित आवास विकास के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टर्न ले रही कार अचानक सड़क पर आ जाती है. तभी सामने से आ रहे ट्रक के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो जाती है.

यह भी पढ़े – Chakda Xpress Teaser: 3 साल बाद क्रिकेटर बन फिल्मी मैदान में उतरीं अनुष्का शर्मा

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ जाते हैं तो ट्रक भी अनियंत्रित हो जाता है. इस वजह से सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचता है. हालांकि, इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि सभी लोग सुरक्षित हैं.

इस हादसे के बाद पूर्व सभासद अशोक पासवान ने बताया कि वो काफी समय से इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. यही कारण है कि लगातार हादसे हो रहे हैं. वहीं, एम्स पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि इस हादसे के बाद दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

देहरादून घरेलू हिंसा केस सेलाक्वी पुलिस जांच

हैवानियत की हदें पार: देहरादून में नवजात जुड़वा बच्चों की मां को 10 महीने तक शौचालय में रखा कैद, गुप्तांगों पर लाठियों से हमला

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment