अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड से बड़ी खबर : चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

On: February 14, 2022 6:30 PM
Follow Us:

उत्तराखंड से बड़ी खबर : चमोली में महसूस किए गए  भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

चमोली : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. इस बार भूकंप का केंद्र चमोली जिले का जोशीमठ था. सुबह 5.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है.

वहीं, सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. कई लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए. उधर, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी इसका असर देखा गया. बता दें कि उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है. भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है. प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं. प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है. सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए. इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई.

यह भी पढ़े –  मोटापा कम करना हैं तो लाइये अपने इस खानपान में बदलाव जानिए किन किन चीज़ो का नही करना सेवन

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं, नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.

भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?

भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है. इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है. कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है.

फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है. लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में. यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा.

कैसे मापा जाता है भूकंप की तीव्रता?

भूकंप की जांच रिक्टर स्केल से होती है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है. भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है. इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Officials reviewing documents and CCTV footage in the BKTC Financial Irregularities investigation at Badrinath Dham.

BKTC Financial Irregularities: बदरीनाथ धाम में कथित आर्थिक गड़बड़ी की जांच तेज, कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 विजेता आंचल फर्स्वाण चमोली

चमोली की आंचल फर्स्वाण के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026’ का ताज, अब मुंबई के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी देवभूमि का जलवा

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

एशिया की सबसे कठिन पैदल यात्रा नंदा देवी राजजात 2026 टली, 23 जनवरी को होगा अंतिम निर्णय

चमोली: पीपलकोटी में टीएचडीसी सुरंग के भीतर बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 90 लोग घायल

Leave a Comment