ऋषिकेश/देहरादून: तपोवन रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा तपोवन रोड स्थित विष्णु लोक के पास हुआ। कार में कुल चार युवक सवार थे। वाहन की गति काफी तेज थी और अचानक ब्रेक न लग पाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित सफारी जोरदार आवाज के साथ पेड़ से जा टकराई और पलट गई।
हादसे में हताहत:
मृतक: अनिकेत (चालक), निवासी रायपुर।
घायल: हर्षित और शोएब।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतक चालक अनिकेत के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की अग्रिम वैधानिक जांच कर रही है।
ALSO READ THIS:उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 3 IAS समेत 6 वरिष्ठ अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव






