अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: प्रेमी युवक ने प्रेमिका की चाकू से गोंदकर की हत्या,फिर खुद भी खाया जहर,जानिए क्या था कारण।

On: February 14, 2022 11:18 AM
Follow Us:

 उत्तराखंड: प्रेमी युवक ने प्रेमिका की चाकू से गोंदकर की हत्या,फिर खुद भी खाया जहर,जानिए क्या था कारण। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सुमेश्वर से ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल सोमेश्वर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 3:00 बजे दीपक भंडारी नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसके बाद पास के जंगल की ओर भाग गया, हत्या के बाद पुलिस युवक की तलाश करने लगी और तभी कुछ ग्रामीणों को दीपक जंगल में बेसुध पड़ा मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक ने जंगल में विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे वह बेसुध हो गया इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा उसे कौसानी के चिकित्सालय में ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बैजनाथ भेज दिया गया जहां चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
यदि बात करें प्रेमिका की हत्या के कारण कि तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि दीपक ने प्रेमिका की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उसे किसी दूसरे लड़के के साथ मिलते देख लिया था। एक युवक दीपक की प्रेमिका को मिलने उसके घर आया था जिसके साथ दीपक ने उसे देख लिया और वह आग बबूला हो गया जिस कारण से उसने चाकू से गोदकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हालांकि हम अपनी ओर से इसकी पुष्टि नही कर रहे है। मृतका के भाई द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई और हत्यारोपी दीपक सिंह भंडारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। हालांकि अब दीपक की मृत्यु हो गई है तो अब इस मुकदमे का कोई इतना महत्व रह नहीं गया है।

यह भी पढ़ें- रुड़की में दरोगा ने किया कुछ ऐसा की वीडियो हो गया वायरल,अब एसएसपी ने दरोगा को किया निलंबित,देखिए वीडियो
लेकिन जिस तरीके से धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग के चलते हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं वह बेहद ही चिंतित करने वाले है। कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें यह देखने को मिल रहा है की कुछ गलतफहमीयों के कारण प्रेमी प्रेमिका का या फिर प्रेमिका प्रेमि का कत्ल कर देते है। और अगर आपका साथी सच में आपको धोखा दे भी रहा है तो भी आपको उसकी हत्या करने का अधिकार नही है। यह बात लड़कों के साथ साथ लड़कियों के लिए भी लागू होती है और युवक- युवतियों के परिजनों के लिए भी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस में आधी रात बड़ी सर्जरी: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 53 अधिकारियों के किए तबादले, 11 थानों के कप्तान बदले

Weather Forecast India

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, लेकिन यूपी-बिहार से राजस्थान तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों में भी अलर्ट

​उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 108 सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित

​देहरादून के वसंत विहार में सनसनी: 23 I युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: Dehradun में आंकड़ा 300 पार, कोविड और डेंगू के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Weather Forecast India rain alert across 20 states including Delhi and Uttarakhand

Aaj Ka Mausam: बिहार से असम तक 20 राज्यों में बारिश, दिल्ली में Yellow Alert; पहाड़ों पर भी खतरा!

Leave a Comment