अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जल्द IPL खेलते नजर आएंगे सुरेश रैना ? इस टीम की चल रही है बात, जल्द हो सकती है वापसी

On: April 16, 2022 9:59 AM
Follow Us:

इस आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों का बुरा हाल हुआ है। हम सभी जानते हैं कि यह दोनों टीमें पिछले साल तक हॉट फेवरेट टीमें रहा करती थी, लेकिन इस बार की अंक तालिका बताती है कि यह टीमें पूरी तरीके से नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली टीमें साबित हुई है और अब यह टीमें लगातार कोशिश कर रही है कि उनकी टीम को मजबूत किया जा सके।

हम सभी जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है और दीपक चाहर इस आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। दीपक चाहर को चेन्नई की टीम के द्वारा 14 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और अब खबरें सामने आ रही हैं कि दीपक चहर की जगह पर चेन्नई की टीम सुरेश रैना को फिर से मैदान में उतार सकती है।

ये भी पढ़ें : हेलमेट उतार कर आंद्रे रसेल ने की हैदराबाद के इस बॉलर की सुताई, मारे ऐसे छक्के की रहेंगे हमेशा याद, देखिए वीडियो

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार कॉमेंट्री करते दिखाई दे रहे सुरेश रैना फिर से आईपीएल के मैदान में बल्ला पकड़ के बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंबाती रायडू कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और दीपक चाहर भी बाहर हो गए हैं, इस वजह से सुरेश रैना को फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। इस मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सीएसके टीम फ्रेंचाइजी सुरेश रैना से बातचीत कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment