अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Yashpal Sharma death: नही रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज यशपाल शर्मा,हार्ट अटैक से हुआ निधन

On: February 9, 2022 5:46 PM
Follow Us:

Yashpal Sharma death: नही रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज यशपाल शर्मा,हार्ट अटैक से हुआ निधन

भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team)  के पूर्व बल्लेबाज यशपाल शर्मा(Yashpal Sharma) का निधन हो गया है। 66 वर्षीय यशपाल शर्मा(Yashpal Sharma) का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। यशपाल भारत(india) की 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट(international one day cricket) में कभी शून्य पर पवेलियन(pavilion) नहीं लौटने का अनोखा रिकॉर्ड कायम करने वाले यशपाल शर्मा(Yashpal Sharma) ने अब हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एक्शन मोड में,सभी सचिवों को दिया यह टास्क।

11 अगस्त 1954 को लुधियाना(Ludhiana) में जन्मे क्रिकेटर यशपाल शर्मा(Yashpal Sharma) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट(International cricket) में डेब्यू चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान(Pakistan) के खिलाफ साल 1978 में किया था। इसके बाद वह इंग्लैंड(England) में खेले गए 1983 के विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, जहां भारत ने वेस्टइंडीज(West Indies) को हराकर इतिहास रचा था। 1985 में अपने करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले yashpal sharma सात साल के अंतराल में कभी कोई गेंदबाज वनडे क्रिकेट में शून्य पर आउट नहीं कर सका।

यशपाल शर्मा का सफर

दाएं हाथ के बल्लेबाज यशपाल शर्मा(Yashpal Sharma) ने अपने करियर में 42 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। इनकी 40 पारियों में उन्होंने 9 बार नाबाद रहते हुए 883 रन बनाए। हालांकि, वनडे क्रिकेट में वे कभी शतक नहीं ठोक पाए, लेकिन 4 बार अर्धशतकीय पारियां उन्होंने जरूर खेलीं। उनका सर्वाधिक स्कोर एकदिवसीय क्रिकेट में 89 रन था। वहीं, विश्व कप के सेमीफाइनल में उन्होंने 61 रन की बेजोड़ पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत फाइनल में पहुंचा था।

वहीं, यशपाल शर्मा(yashpal Sharma) के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 1979 से 1983 तक कुल 37 टेस्ट मैच खेले, जिनकी 59 पारियों में उन्होंने कुल 1606 रन बनाए। इसमें दो शतक और 9 अर्धशतक उन्होंने जड़े। यशपाल शर्मा(yashpal Sharma) थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी करते थे, लेकिन बतौर गेंदबाज उनके नाम ज्यादा सफलता नहीं थी, क्योंकि वे सिर्फ क्रिकेट के उस समय के दोनों प्रारूपों में सिर्फ एक-एक ही विकेट निकाल सके थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​ग्लास्गो से भारत पहुंचा कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज: 2030 में अहमदाबाद करेगा शताब्दी संस्करण की ऐतिहासिक मेजबानी

Jasprit Bumrah ruled out of India vs Sri Lanka Test series due to knee injury

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका: जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर, यह युवा गेंदबाज ले सकता है जगह

Ajinkya Rahane celebrating in Indian cricket jersey during a test match

​अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा: इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का एलान

Harjinder Kaur Silver Medal

Harjinder Kaur Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग का सातवां पदक

ICC Latest ODI Rankings: Shubman Gill becomes the world's number 1 ODI batter, surpassing Virat Kohli and Daryl Mitchell.

ICC Latest ODI Ranking: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, विराट कोहली और डैरेल मिचेल को छोड़ा पीछे

Pinky Singh Commonwealth Games 2026: From cricket coach to 'Golden Star'—Pinky Singh overcame the pain of divorce to become the pride of India.

Pinky Singh Commonwealth Games 2026: क्रिकेट कोच से गोल्डन स्टार तक, तलाक के दर्द को हराकर भारत की शान बनीं पिंकी सिंह

Leave a Comment