अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Weather Update: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा

On: August 10, 2025 6:12 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज खासा बिगड़ा हुआ है और फिलहाल भारी वर्षा से राहत के आसार नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने आज देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट प्रभावी है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज वर्षा की संभावना जताई गई है।

रक्षाबंधन के दिन देहरादून में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। गरुड़ में सबसे अधिक 66 मिमी, बूढ़ा केदार में 30 मिमी से अधिक और कई अन्य स्थानों पर 20 से 30 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में कई इलाकों में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ जगहों पर अति तीव्र वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढें- देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमी’ में नटवरलाल को दबोचा, पहचान बदलकर लड़कियों को बनाता था शिकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment