अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट: केदारनाथ में बर्फबारी, बदरीनाथ धाम भी बर्फ की चादर में लिपटा

On: November 5, 2025 8:53 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ गया है। केदारनाथ धाम में हुई भारी बर्फबारी से पूरी घाटी सफेद चादर में ढक गई है। केदारघाटी में तापमान अचानक गिर गया है और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।
वहीं, चमोली जनपद में भी मंगलवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम की चोटियों पर ताजा बर्फबारी ने इलाके की खूबसूरती और बढ़ा दी है, लेकिन इसके साथ ही ठंड में भी इजाफा हुआ है।
बदरीनाथ धाम में स्थानीय लोग और तीर्थयात्री ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
राज्य के पर्वतीय जिलों में अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को ठंड का एहसास पहले से कहीं ज्यादा हो गया है। केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों में बर्फबारी ने जहां श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, वहीं प्राकृतिक नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment