अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विकासनगर: भीमावाला में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव, मौके पर मचा हंगामा

On: April 7, 2025 9:09 AM
Follow Us:

विकासनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने करीब 12.50 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत भीमावाला क्षेत्र में जब प्रशासन की टीम पहुंची तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

प्रशासनिक कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए दावा किया कि जिन जमीनों पर उन्हें कब्जा बताया जा रहा है, उन पर उन्हें सरकारी पट्टे जारी किए गए थे। ऐसे में वर्षों से बसे उनके आशियानों को उजाड़ा जाना अन्यायपूर्ण है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के उस आदेश के तहत की जा रही है, जो उर्मिला थापा और अन्य द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर आया था। याचिका में ढांग, नाले और खालों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने सरकार को इस दिशा में सख्त निर्देश देते हुए 15 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तय नियमों के तहत की जा रही है। हालांकि, ग्रामीणों का विरोध इसे आसान नहीं बना रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समाधान कैसे निकलता है।l

यह भी पढें-उत्तराखंड के प्रख्यात साहित्यकार सुभाष पंत का निधन, साहित्यिक समुदाय में छाई शोक की भावना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

Leave a Comment