Demo

उत्तरप्रदेश में हुआ बड़ा सड़क हादसा। जहाँ खबर के मुताबिक बताया जा रहा है की सोनभद्र में Murdhwa-Hathinala Road (Ranchi-Rewa National Highway) पर पिपरी थानांतर्गत खाड़पाथर के पास बुधवार की सुबह डीजल लदे टैंकर और राख लदी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। साथ ही वही बताया गया की हादसे में घायल टैंकर ड्राइवर Vijay Bahadur Yadav (35) निवासी Ghazipur और उस पर सवार एक अन्य युवक Ashok Panika (22) पुत्र स्व Dixit Panika निवासी म्योरपुर की मौत हो गई।

वही, खबर मिलते ही fire brigade की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद काफी घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह जल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की मुगलसराय डिपो से डीजल लेकर टैंकर शक्तिनगर की तरफ जा रहा था। वही, सुबह में करीब 4 बजे खाड़पाथर के पास विपरीत दिशा से आ रही राखड़ (फ्लाई ऐश) लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी की टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। जिसकी जानकारी मिलते ही Pipri और Hathinala Police Stations की फोर्स मौके पर पहुंची। तुरंत fire brigade को बुलाया गया। fire brigade की मदद से घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल गए थे।  घटना से मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद रहा। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Share.
Leave A Reply