अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी, वैली ब्रिज आज रात तक तैयार होने की उम्मीद

On: August 9, 2025 9:38 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। भटवाड़ी के पास औंगी में कल रात हुए भूस्खलन से बंद हुई सड़क को पीडब्ल्यूडी की जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की मदद से शनिवार को दोबारा खोल दिया गया है। इसके बाद लिमचीगाड में बन रहे वैली ब्रिज तक वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है।

लिमचीगाड में वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और देर रात तक इसके तैयार होने की संभावना है। ब्रिज बनने के बाद भटवाड़ी से आगे सोन गाड में ढाई सौ मीटर और 300 मीटर लंबे वाशआउट क्षेत्रों को बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की मशीनें और गेबियन स्ट्रक्चर तैयार स्थिति में रखे गए हैं।

संचार व्यवस्था बहाल करने के लिए एयरटेल कंपनी की टीम को हेलीकॉप्टर से हर्षिल भेजा गया है। टीम को 100 लीटर ईंधन भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे आज हर्षिल और धराली में एयरटेल के दो टावर चालू हो जाएंगे और मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए यूपीसीएल की टीम प्रभावित क्षेत्रों में भारी वायर सामग्री के साथ पहुंच गई है। जल्द ही सामान्य बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।

सुरक्षा और कार्य की निगरानी के लिए वैली ब्रिज निर्माण स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें दिन-रात तैनात हैं। साथ ही सभी लैंडस्लाइड जोन में भी पुलिस बल मौजूद है। मातली और चिनियालीसौड़ हेलीपैड से निर्माण एजेंसियों और विभागीय सामग्री की आपूर्ति में पुलिस प्राथमिकता से सहयोग कर रही है।

यह भी पढें- देहरादून में रेस्टोरेंट विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाहर निकलते ही चली गोली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Badrinath Donation Counting Controversy intensifies as a four-member probe committee heads to Badrinath Temple. Demands for a investigation.

Badrinath Donation Counting Controversy: दो दिन में बदरीनाथ पहुंचेगी जांच समिति, दान गिनती विवाद में कर्मचारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Uttarakhand Political History

Uttarakhand Political History: 26 साल में 12 मुख्यमंत्री, सत्ता परिवर्तन से स्थिर नेतृत्व तक की पूरी कहानी

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: युवक को स्कूटी से मारी टक्कर, फिर बंधक बनाकर दिया करंट और गर्म रॉड से दागा

बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा में बड़ी चूक: गर्भगृह में ‘स्पाई कैमरे वाले चश्मे’ से वीडियो बनाते मुंबई का यात्री गिरफ्तार, पुलिस ने डिलीट कराई रिकॉर्डिंग

उत्तराखंड में आसमानी आफत: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा ने धारण किया रौद्र रूप, मलबे से सड़कें बंद होने के कारण पैदल ही त्रियुगीनारायण पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Uttarakhand Governor Creates History: 7 Facts About

Uttarakhand Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने उत्तराखंड के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल

Leave a Comment