अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची भारी तबाही: 9 मजदूर लापता, दो के शव मिले

On: June 29, 2025 11:28 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश का कहर लगातार जारी है। शनिवार रात उत्तरकाशी जिले के बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ के पास सिलाई बैंड में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। यहां एक निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे मजदूरों का कैंप मलबे की चपेट में आ गया, जिससे 9 मजदूर लापता हो गए हैं। राहत व बचाव दल ने अब तक दो शव बरामद किए हैं।

घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है, जब सिलाई बैंड के पास अचानक बादल फटने से भारी मलबा और पानी मजदूरों के कैंप पर आ गिरा। कैंप में कुल 19 मजदूर मौजूद थे, जिनमें से 9 की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे में यमुनोत्री हाईवे का लगभग 10 मीटर हिस्सा भी बह गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

लापता मजदूरों की सूची:

  • दूजे लाल (55)
  • केवल थापा (43)
  • रोशन चौधरी (40)
  • विमला धामी (36)
  • मनीष धामी (40)
  • कालूराम चौधरी (55)
  • बाबी (38)
  • प्रिंस (20)
  • छोटू (22)

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि होटल का निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर समीप के कैंप में रह रहे थे। मलबे में दबे मजदूरों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। साथ ही नेशनल हाईवे का जो हिस्सा बह गया है, उसके पुनर्निर्माण में समय लग सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने लिए हालात का जायज़ा

घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर प्रदेशभर में हो रही भारी वर्षा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उत्तरकाशी में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने, श्रद्धालुओं को भोजन, दवाइयां उपलब्ध कराने और अवरुद्ध मार्गों को शीघ्रता से खोलने के निर्देश दिए। सीएम ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने और आमजन को समय पर सूचना देने पर भी जोर दिया।

केदारनाथ-बद्रीनाथ क्षेत्र में भी खतरे की स्थिति

इधर, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी बारिश से मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी नदी के किनारे जाने से रोका जा रहा है। चमोली में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण हाइवे बंद हैं, जिनमें कमेड़ा-नंदप्रयाग मार्ग भी शामिल है।

अन्य क्षेत्रों में भी भूस्खलन से रास्ते अवरुद्ध

पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले की सीमा पर सिरोबगड़ के पास मलबा और पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। संबंधित निर्माण एजेंसियों द्वारा मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ट्रैफिक को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने और मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने की अपील की है।

यह भी पढें- NH 74 घोटाला: उत्तराखंड में ईडी का छापा, अफसरों के ठिकानों से नकदी और दस्तावेज बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment