अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड का वीर सपूत लद्दाख में शहीद, गांव में छाया मातम

On: November 13, 2025 11:45 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का लाल देश की रक्षा करते हुए लद्दाख में चीन सीमा पर शहीद हो गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में तैनात निरीक्षक (मेडिकल) विनीत चंद रजवार ने ड्यूटी के दौरान वीरगति पाई। जैसे ही शहादत की खबर गांव पहुंची, पूरा इलाका शोक में डूब गया। हर किसी की आंखें नम थीं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।
शहीद विनीत चंद रजवार मूल रूप से सेरी सुवालेख, हाल निवासी जगदंबा कॉलोनी, पिथौरागढ़ थे। वे ITBP की 16वीं बटालियन में तैनात थे। लद्दाख में ड्यूटी के दौरान देश सेवा करते हुए उनका निधन हो गया। सेना की ओर से उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से लद्दाख से दिल्ली लाया गया, इसके बाद सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया।
जैसे ही वीर सपूत का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया। लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान पूर्व सभासद और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सौन, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के अध्यक्ष छवि वर्मा, संरक्षक जगत सिंह सौन, तथा सीनियर सिटिज़न वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विनीत रजवार का परिवार सैन्य परंपरा वाला है। उनके परदादा सूबेदार चंद्री चंद वीर चक्र विजेता रहे हैं, जबकि दादा नायब सूबेदार भानी चंद को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। शहीद के पिता इंद्र चंद रजवार ITBP में डिप्टी कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त हैं।
रामेश्वर घाट पर सरयू और रामगंगा नदी के संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता इंद्र चंद रजवार और चाचा सूबेदार महेंद्र चंद ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर कुंवर सिंह के नेतृत्व में पार्थिव शरीर को घर से घाट तक पहुंचाया गया।
आइटीबीपी की 14वीं बटालियन के इंस्पेक्टर गिरीश चंद के नेतृत्व में जवानों ने शहीद साथी को सलामी दी और अंतिम विदाई दी। पूरा क्षेत्र अपने वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि देता रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment