अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, लीवर फटने से हुई मौत

On: November 13, 2025 1:22 PM
Follow Us:

रुद्रपुर में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसका लीवर फट गया और उसकी मौत हो गई। घटना भूरारानी क्षेत्र की है, जहां पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा कॉलोनी निवासी मधु की शादी करीब पांच वर्ष पहले अनिल कुमार से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। अनिल सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था, जबकि मधु पास की रबड़ फैक्ट्री में नौकरी करती थी। अनबन के चलते दोनों कुछ समय पहले अलग किराए के मकान में रहने लगे थे।
बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर अनिल ने मधु की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिटाई के दौरान मधु को अंदरूनी गंभीर चोटें आईं, जिससे उसका लीवर फट गया। गंभीर रूप से घायल मधु को तड़पता छोड़कर अनिल काम पर चला गया।
कुछ घंटे बाद जब मधु की सहकर्मी और मित्र विमला उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची, तो उसने मधु को घर के अंदर फर्श पर मृत अवस्था में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अनिल को तुरंत हिरासत में ले लिया।
शुरुआत में पुलिस को आशंका थी कि मधु की गला दबाकर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, मधु की मौत लीवर फटने से शरीर में खून जम जाने के कारण हुई। यह चोटें पिटाई से लगी थीं।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
यह घटना न सिर्फ रिश्तों की कड़वाहट का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शक और क्रोध किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment