अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, चंडीगढ़ में नौकरी के नाम पर युवती से ठगी और दुष्कर्म

On: March 14, 2025 12:02 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ में नौकरी का झांसा देकर किया शोषण

उत्तराखंड के श्रीनगर की एक युवती के साथ ठगी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरियाणा के पानीपत निवासी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर उसे चंडीगढ़ में लोक निर्माण विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस बहाने उसने युवती से कई बार पैसे ऐंठे और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने अपने पैसे और नौकरी के बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

गूगल पे के माध्यम से ऐंठे हजारों रुपये

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी रोहित राठी ने विश्वास जीतकर उससे गूगल पे के जरिए कई बार पैसे मंगवाए। बार-बार पैसे मांगने के बावजूद न तो नौकरी दिलवाई और न ही कोई रकम लौटाई। जब युवती ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसे और भ्रमित कर दिया।

युवती के सिम से रिश्तेदारों से भी ठगी

आरोपी की धोखाधड़ी यहीं नहीं रुकी। उसने युवती का सिम अपने कब्जे में लेकर उसके परिचितों और रिश्तेदारों से भी पैसे मांगना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब परेशान होकर युवती की मां ने हरिद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपी ने धमकाकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

समझौते के बाद भी नहीं निभाया वादा

परिवार की ओर से मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने समझौते के बाद भी न तो शादी की और न ही पैसे लौटाए। आखिरकार, युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला हरिद्वार से जुड़ा होने के कारण श्रीनगर थाने ने इसे जीरो एफआईआर के रूप में हरिद्वार भेज दिया, जिसके बाद सिडकुल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रेलवे स्टेशन पर नशे में झगड़ रहे दो यात्रियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के लक्सर रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में झगड़ रहे दो यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान कांस्टेबल जयपाल सिंह और जितेंद्र कुमार के साथ रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे, तभी दो व्यक्ति नशे में धुत होकर आपस में झगड़ने लगे।

समझाने के बावजूद नहीं माने, किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और झगड़ा जारी रखा, जिससे रेलवे स्टेशन पर शांति भंग होने की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

यात्रियों की पहचान और कार्रवाई

पूछताछ में आरोपियों की पहचान कुलदीप निवासी सहजुड़ी, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर और जानु निवासी बस्तम, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।

यह भी पढें- ऋषिकेश में होली की मस्ती में बड़ा हादसा, गंगा में डूबने से युवक की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment