अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड यूपीएल सीजन-2: हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल की जीत

On: October 5, 2025 8:15 AM
Follow Us:

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-2 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, देहरादून वारियर्स और नैनीताल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 17वें मैच में हरिद्वार ने टिहरी टाइटंस को पांच विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टिहरी की शुरुआत खराब रही। ओपनर कर्णवीर कौशल बिना खाता खोले लौट गए, जबकि इशाग्र जगूड़ी ने 23 रन की पारी खेली। शेभित सरीन ने 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 19.2 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। हरिद्वार के लिए सुमित जुयाल और अभय क्षेत्री ने तीन-तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार टीम ने कप्तान कुनाल चंदेला (18 रन) और दक्ष अवाना (10 रन) के जल्दी आउट होने के बाद प्रियांश खंडूरी (नाबाद 35) की संयमित पारी की बदौलत 18.4 ओवर में जीत दर्ज की। सौरव चौहान (21) और नीरज सिंह (23) ने भी अहम योगदान दिया।

दूसरे मुकाबले में देहरादून वारियर्स ने ऋषिकेश फैल्कांस को 93 रनों से मात दी। कप्तान युवराज चौधरी ने अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बड़ी जीत दिलाई।

वहीं नैनीताल ने संगम बाजपेयी की घातक गेंदबाजी से ऊधमसिंह नगर को छह विकेट से हराया।

दिन के तीनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुमित जुयाल, युवराज चौधरी और संगम बाजपेयी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तरकाशी कालिंदी खाल रेस्क्यू: बर्फ में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान जारी

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

Leave a Comment