अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने जारी की समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 नाम फाइनल

On: July 3, 2025 7:29 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में अल्मोड़ा जिले से 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्हें पार्टी ने समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक स्तर पर गहन विचार-विमर्श के बाद नाम तय किए हैं।

विचार-विमर्श के बाद घोषित किए गए नाम

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने सूची जारी करते हुए बताया कि अल्मोड़ा जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप द्वारा जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई थी। इन बैठकों में जिन नामों पर सहमति बनी, उन्हें प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया गया और अनुमोदन के बाद पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज शाम तक दूसरी सूची भी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नाम

ढौरा: पूजा आर्या

भैसानी: गीता आर्या

नौगांव: मुन्नी आर्या

डुंगरा: हेमा देवी

खांकर: सुनीता कुंजवाल

सल्लभट कोट: शैलजा

डोल: रजनी

काभड़ी: भावना जोशी

धुंरास ग्रोली: हिमांशु

बलटा: जीवन सिंह मेहरा

गोलनाकरडिया: राजेंद्र बिष्ट

खोला: बिशन सिंह बिष्ट

पल्यूड़ा: संतोष

कुमौली: हेमा आर्या

डीडा: चंद्रशेखर

डिगरा: कुंदन

छानी ल्वेशाल: प्रकाश

डांगी खोला: रणजीत

सकनियालकोट: रोशन

सुनौली: पूजा

गडस्यारी: निशा

भाजपा पहले ही जारी कर चुकी है उम्मीदवारों की सूची

इससे पहले भाजपा ने बुधवार को जिला पंचायत चुनाव के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी थी। भाजपा ने सभी जिलों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर अपनी तैयारी को मजबूत किया है।

इतने पदों पर होंगे चुनाव

उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव के तहत कुल 66,418 पदों पर मतदान होना है। इनमें

ग्राम पंचायत सदस्य के 55,587 पद,

ग्राम प्रधान के 7,499 पद,

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2,974 पद,

और जिला पंचायत सदस्य के 358 पद शामिल हैं।

जानिए कब-कब होगा मतदान और मतगणना

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो चुकी है। मतदान दो चरणों में कराया जाएगा:

पहला चरण: 24 जुलाई

दूसरा चरण: 28 जुलाई

वोटों की गिनती दोनों चरणों के लिए एक साथ 31 जुलाई को होगी।

यह भी पढें- देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, राजस्थान का ठग गिरफ्तार, बुजुर्ग से 25 लाख की ठगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment