अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: उपनल कर्मियों को नहीं हटाएगी धामी सरकार, उत्तराखंड में बनेगी नई नियमावली

On: July 24, 2025 5:34 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों को बड़ी राहत दी है। अब इन कर्मचारियों को उनकी सेवाओं से नहीं हटाया जाएगा। कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी और तय किया गया कि उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए एक स्पष्ट नियमावली तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिशा में पहल कर चुके हैं और इसकी घोषणा भी कर चुके हैं।

उपनल कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया को कानूनी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति की अध्यक्षता प्रमुख सचिव आरके सुधांशु करेंगे। समिति में प्रमुख सचिव न्याय प्रशांत जोशी, सचिव कार्मिक शैलेश बगौली, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी, सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी और उपनल के प्रबंध निदेशक सदस्य के रूप में शामिल हैं। यह समिति सभी कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर नियमावली का प्रारूप तैयार करेगी, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के विभिन्न फैसलों के मद्देनज़र सरकार पर उपनल कर्मियों के भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाने का दबाव था। हालांकि, इन कर्मियों को नियमित करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि अधिकतर की तैनाती सीधे नियमित पदों पर की गई है। ऐसे में भर्ती प्रक्रियाओं और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक संशोधन करना होगा। कई पदों पर चयन लोक सेवा आयोग के माध्यम से होता है, जिससे नियमों में बदलाव की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है।

कैबिनेट में यह भी स्पष्ट किया गया कि जब सरकार खुद उपनल कर्मियों को स्थायी करने की दिशा में कार्य कर रही है, तो फिलहाल किसी भी कर्मी को हटाया नहीं जाएगा। इस फैसले से हजारों उपनल कर्मियों को राहत मिली है और उनके भविष्य को लेकर एक सकारात्मक दिशा मिलती दिख रही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण की वोटिंग 24 जुलाई को, 17,829 प्रत्याशी मैदान में, 26 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment