अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड परिवहन निगम की नई पहल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर दे रहा है किराए में छूट

On: August 1, 2025 9:28 AM
Follow Us:

देहरादून।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने और आर्थिक संकट से उबरने के लिए एक नई पहल की है। निगम ने ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की छूट देने की योजना शुरू की है। यह योजना उन यात्रियों के लिए है जो आने और जाने (रिटर्न जर्नी) का टिकट एक साथ बुक करते हैं।

इस योजना का लाभ लेने वालों के लिए राहत की बात यह है कि वापसी यात्रा की तारीख चुनने की पूरी स्वतंत्रता होगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिन वापसी की योजना बना सकते हैं। यह छूट साधारण और वोल्वो दोनों प्रकार की बसों पर समान रूप से लागू होगी।

आर्थिक संकट से जूझ रहा है निगम

उत्तराखंड परिवहन निगम इस समय 70 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे में है। हालत यह है कि जुलाई समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों को जून माह का वेतन नहीं मिल पाया है, जबकि निगम का मासिक वेतन भुगतान करीब 21 करोड़ रुपये बैठता है।

इतना ही नहीं, निगम ने अनुबंधित बस ऑपरेटरों को मई से जुलाई तक का भुगतान भी नहीं किया है, जो लगभग 24 करोड़ रुपये का है। साथ ही बचत ऋण समितियों का लगभग 15 करोड़ रुपये और स्पेयर पार्ट्स की खरीद का भुगतान भी अब तक लंबित है।

चारधाम यात्रा में नहीं मिली अपेक्षित आय

इस बार की चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन से भी निगम को उतनी कमाई नहीं हो सकी, जितनी उम्मीद थी। इसके पीछे एक बड़ा कारण निगम की पुरानी बसें मानी जा रही हैं, जो यात्रियों को आकर्षित नहीं कर पा रहीं।

जबकि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और अन्य राज्यों की नई और लग्जरी बस सेवाएं यात्रियों को अधिक सुविधा दे रही हैं, जिससे उत्तराखंड की बसों की मांग में गिरावट आई है।

इन्हीं सब कारणों को देखते हुए निगम ने यात्रियों को फिर से जोड़ने और भरोसा बहाल करने के लिए किराए में छूट की यह रणनीति अपनाई है।

यह भी पढें- रामनगर हादसा: देहरादून जा रही रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री घायल, दो बच्चों की हालत गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment