अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज, संवैधानिक संकट की आहट

On: May 30, 2025 11:35 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही एक संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। 7478 ग्राम पंचायतें फिलहाल प्रशासकों से खाली हो चुकी हैं, जबकि क्षेत्र और जिला पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल भी जल्द ही समाप्त होने वाला है। राज्य में फिलहाल कोई निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि नहीं हैं, जिससे जमीनी प्रशासन प्रभावित हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, और अब गेंद राज्य निर्वाचन आयोग के पाले में है। चुनाव की तिथि और कार्यक्रम तय करने की जिम्मेदारी आयोग की है, और सरकार उसके निर्देशों का पालन करेगी। हालांकि इस बीच, सरकार ने पंचायतों में प्रशासनिक शून्यता से बचने के लिए प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के उद्देश्य से एक अध्यादेश तैयार कर राजभवन को भेजा है, जिसकी मंजूरी का इंतजार है।

उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के अनुसार किसी पंचायत में प्रशासक केवल छह महीने के लिए ही नियुक्त किए जा सकते हैं। लेकिन पंचायत चुनावों की स्थिति अभी तक साफ नहीं है, इसीलिए सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल एक वर्ष तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। यदि समय रहते राजभवन से मंजूरी नहीं मिलती, तो राज्य की पंचायती व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है।

अब सभी की निगाहें राज्य निर्वाचन आयोग और राजभवन पर टिकी हैं, जहां से अगली दिशा तय होगी। इस संवेदनशील स्थिति में, सवाल यह भी उठता है कि क्या जनता को बिना प्रतिनिधित्व के और अधिक समय तक रहना होगा, या जल्द ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए पंच-सरपंच चुने जाएंगे?

यह भी पढ़ें : मुरादाबाद के कोच पर जूडो खिलाड़ी से छेड़छाड़ का आरोप, फार्महाउस में हुई घटना की शिकायत सीएम योगी और धामी तक पहुंची, पुलिस ने दर्ज किया केस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment