अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ यात्रा रोकी गई, श्रीनगर में जलभराव, यमुनोत्री मार्ग बंद

On: July 26, 2025 10:49 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक राज्यभर में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है, खासकर पर्वतीय जिलों में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। देहरादून, चंपावत और नैनीताल जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

श्रीनगर गढ़वाल में घरों में घुसा पानी

श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम के वार्ड-29 भक्तियाना इलाके में शुक्रवार देर रात तेज बारिश ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी। एनआईटी श्रीनगर के पास रहने वाले दो परिवारों के घरों में बारिश का पानी भर गया। स्थानीय निवासी भास्कर रतूड़ी ने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो कमरे में पानी भरा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बारिश का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली चोक होने के कारण घरों के अंदर घुस गया।

केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा पर विराम

तेज बारिश का असर धार्मिक यात्राओं पर भी साफ दिख रहा है। केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को रास्ते में ही रोकना पड़ा है। गौरीकुंड से आगे मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

उधर, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क भी बारिश के चलते धंस गई है। सड़क धंसने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इस मार्ग पर दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु भी शामिल हैं।

तेज हवाओं का भी अलर्ट

बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढें- कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का तोहफा: पूर्व सैनिकों को विदेश भेजेगी सरकार, दो जिलों में बनेंगे विश्राम गृह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment